सीतापुर। रामकोट थाना इलाके में रविवार देर शाम दो अलग-अलग स्थानों पर बाइक आपस में टकरा गईं। कुतुबनगर जाने वाले मार्ग पर ढल्लिया चौराहे के पास ददेवरा निवासी बाइक सवार लवकुश, मंजू व दूसरी बाइक सवार मुसहा निवासी हिमांशु, अनुज की बाइकें टकरा गईं। चारों लोग घायल हो गए।
दूसरी घटना सीतापुर से नैमिषारण्य जाने वाली मार्ग पर भऊवापुर में एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र के पास हुई। इसमें मिश्रिख की तरफ से आ रहे हरदोई के संडीला थाना महमूदपुर निवासी अजय कश्यप व रामकोट से मिश्रिख की तरफ जा रहे दलेलनगर निवासी शोभित, अनीस घायल हो गए।