फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात लाख की अवैध शराब पकड़ी, आठ दबोचे गए

Sat, 12 Sep 2015 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस टीम ने यहां से आठ लोगों को भी दबोचा है। मौके से एक बोलेरो, कुछ खाली शीशियां व रैपर आदि भी बरामद किए हैं। पुलिस ने कारोबारी की जिले की 12 अन्य दुकानों पर भी जांच की। हालांकि यहां से कुछ नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


लखनऊ के महानगर निवासी शराब कारोबारी विजय जायसवाल की बड़ा डाकघर मार्ग पर शराब की एक लाइसेंसी दुकान है। इसी दुकान के एक कमरे में कार्यालय है। शनिवार दोपहर क्राइम ब्रांच व कोतवाली पुलिस ने विजय की दुकान व दफ्तर पर छापा मारा।

पुलिस टीम ने यहां से अवैध रूप से हरियाणा से लाई गई करीब सात लाख की 125 पेटी शराब बरामद की। साथ ही पुलिस टीम ने मौके से देवरिया के रहने वाले विजय, उन्नाव के सोहरामऊ निवासी ऋषि सिंह, कुशीनगर के तुर्कपट्टी राजा पाकड़ निवासी पवन सिंह, राजा सिंह, प्रमोद सिंह, मिश्रिख के भिखनापुर निवासी मनोज मिश्रा, शहर कोतवाली के सलेमपुर अली रजा निवासी उमेश व शहर के चुंगी चौकी शमशेरबाग निवासी रामप्रकाश को धर दबोचा।
विज्ञापन


यहां से पुलिस टीम ने रैपर, खाली शीशियां, एक बोलेरो आदि भी पकड़ी है। क्राइम ब्रांच के एसआई हरमीत सिंह ने बताया कि विजय जायसवाल शराब का बड़ा कारोबारी है। छापे के दौरान वह मौके पर नहीं मिला। सूचना मिली है कि विजय का बेटा विक्की काम देखता है।

ये लोग हरियाणा से अवैध तरीके से यहां सस्ती शराब लाते हैं और फिर उसे ब्रांड बदल कर बेंचते हैं। इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला ने बताया कि विजय जायसवाल की जिले में 12 लाइसेंसी दुकानें हैं। सभी दुकानों की जांच की गई है। उनका कहना है कि मामले की जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें