सदरपुर (सीतापुर)। बजेहरा में महमूदाबाद मार्ग के किनारे पानी की टंकी पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा हुआ है। शनिवार शाम छत्ते में चिड़ियों ने चोंच मार दी जिससे मधुमक्खियां उग्र हो गईं और वहां से गुजर रहे बजेहरा के राजन, सुंदर भार्गव, रामकली, बिटाना सहित सात लोगों पर हमला कर दिया।
मधुमक्खियाें के हमले से सभी सातों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने धुआं करके किसी तरह मधुमक्खियों को भगाया तब जाकर जान बच सकी। घायलों का निजी चिकित्सक से इलाज कराया गया। -संवाद