फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: आधार सेवा केंद्र पर दूसरे दिन भी सर्वर ठप, भटके लोग

Thu, 17 Aug 2023 10:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। भइया एक महीने से आधार का एप ही बंद है...नया आधार नहीं बन पाएगा। मछरेहटा ब्लॉक के जटपुरवा गांव निवासी हरीश जब इंडियन बैंक की राठौरपुर शाखा के आधार सेवा केंद्र पहुंचे तो उन्हें संचालक ने यह जवाब दिया। उन्होंने बताया कि संचालक की ओर से बायोमीट्रिक और आधार में किसी प्रकार का परिवर्तन कराने के लिए निर्धारित राशि से अधिक वसूली की जा रही है।
विज्ञापन

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलवाने के लिए आधार सेंटर वाला सौ रुपये मांग रहा है। यही बात राजा गांव के मुन्ना लाल ने भी बताई। वहीं, मछरेहटा ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आधार संचालक शैलेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि आधार एप बंद होने के कारण लगभग एक महीने से आधार नही बन पा रहे हैं । उन्होंने बताया कि 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के आधार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बनते हैं जिनका जन्म इसी स्वास्थ्य केंद्र पर होता है। आदिलपुर आधार संचालक केंद्र ने दुकान के बाहर 50 रुपए का बोर्ड लगा रखा है। यहां आधार संशोधन का 50 रुपए खुलेआम लिया जाता है। कुछ ऐसा ही हाल जिले के अन्य आधार केंद्रों का भी है। जहां आधार केंद्र खुद बीमार चल रहे हैं।

सेवता ब्लॉक में सुबह से नहीं चला सर्वर
सेवता ब्लॉक में गुरुवार सुबह से सीएससी आधार संशोधन केंद्र रेउसा, सेवता, दलपतपुर, खुरवलिया, कुसमौरा व अन्य केन्द्रों पर सर्वर की समस्या बनी रही। ग्राहक सुबह से सर्वर का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


खैराबाद में 15 दिन बाद भी नहीं आया नंबर
खैराबाद में सिर्फ डाक विभाग व बीआरसी सेंटर और किसानी टोला में प्राईवेट आधार सेवा केंद्र है। डाक विभाग का आधार कार्ड सेंटर डेढ़़ महीने से आपरेटर के अभाव में बंद पड़ा है। डाक विभाग ने आधार का बोर्ड भी खोलकर नीचे गैलरी में रख दिया है। परसेंडी ब्लाक के ढिमौरा गांव से आई जानकी ने बताया कि परसेंडी बीआरसी पर गए, वहां भी आधार कार्ड नहीं बन पाया। खैराबाद आये फिर यहां से सीतापुर भेज दिया गया। 15 दिनों से चक्कर काट रहे हैं पर आधार कार्ड बनने का नंबर नहीं आ पाया। पोस्ट ऑफिस प्रभारी धीरज अवस्थी ने बताया कि लगभग डेढ़ माह से ऑपरेटर ना होने की वजह से आधार कार्ड का काम बंद पड़ा है, यहां से सभी को सीतापुर भेज दिया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें