फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में ज्ञानेंद्र ने लहराया परचम

Thu, 17 Aug 2023 10:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। उत्तर प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए हुई उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक) में सीतापुर के ज्ञानेंद्र सिंह ने परचम लहराया है। प्रदेश में उसकी 11वीं रैंक आई है। उसे परीक्षा में 400 में से 292 अंक हासिल हुए हैं।
विज्ञापन

महमूदाबाद कस्बे के निवासी ज्ञानेंद्र ने बताया कि उनके पिता कृष्णा सिंह किसान हैं। उनकी माता सुधा देवी गृहिणी हैं। माता-पिता ने हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया है। वह सिविल इंजीनियर के रूप में देश के विकास में योगदान करना चाहते हैं। वर्तमान में ज्ञानेंद्र गोरखपुर स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं। वह अपनी पढ़ाई का खर्च खुद उठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें