फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विभाग में तैनात वरिष्ठ प्राविधिक सहायक बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कृषि विभाग में वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-बी के पद पर हरगावं में तैनात अशोक कुमार गौड़ की सेवा समाप्त कर दी गई है। उन्होंने फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी हासिल की थी।
विज्ञापन

अशोक की प्रथम नियुक्ति किसान सहायक वर्ग-3 के पद पर उप कृषि निदेशक प्रतापगढ़ ने छह जून 1998 को की थी। शिकायत के आधार पर की गई जांच में शैक्षिक अभिलेख कूट रचित पाए गए। इनके विरुद्ध जिला कृषि अधिकारी ने एफआईआर दर्ज कराई थी।
यह जानकारी उप कृषि निदेशक डॉ. एसके सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि अशोक कुमार गौड़ के प्रथम धारित पद वर्ग-3 (किसान सहायक) की मौलिक नियुक्ति कूट रचित अभिलेखों के आधार पर हुई। इसके कारण राजकीय सेवा में उनके मौलिक पद पर तत्कालीन उप कृषि निदेशक (प्रसार), प्रतापगढ़ का सेवा पुस्तिका में अंकित नियुक्ति आदेश को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें