फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: चंद्रसेनी में चौराहे के पास बनेगा सेल्फी पॉइंट व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

Sun, 04 Jan 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेवता (सीतापुर)। ब्लॉक रेउसा के ग्राम पंचायत चंद्रसेनी में चौराहे के पास स्थित बंजर भूमि पर प्रस्तावित सेल्फी पॉइंट व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर भूमि चिह्नित की गई है। तहसीलदार बिसवां उमाशंकर त्रिपाठी, एडीओ पंचायत रेउसा ओमेंद्र पाल सिंह व क्षेत्रीय लेखपाल नीरज कुमार ने जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

तहसीलदार ने ग्रामीणों को बताया कि प्रस्तावित सेल्फी पॉइंट से ग्राम पंचायत की पहचान और सौंदर्यीकरण को बढ़ावा मिलेगा। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और बाजार व्यवस्था सुदृढ़ होगी। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि अखिल प्रताप सिंह, ईरापुर सुतौली प्रधान नटनागर यादव सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें