लहरपुर। कोतवाली क्षेत्र के बिसवां तिराहा गेट पर उप जिलाधिकारी आकांक्षा गौतम, एआरटीओ माला बाजपेयी व प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र सिंह की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार सुबह वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में वाहन चालक चेकिंग से बचने के लिए अन्य मार्गों से बचकर निकल गए।उधर, चेकिंग की जानकारी होने पर स्कूली बच्चों को विद्यालय ले जाने वाले वाहन बच्चों को सड़क पर उतार कर रफूचक्कर हो गए। बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे पैदल अपने-अपने विद्यालय जाते नजर आए। इस दौरान जांच टीम ने कागज न दिखाने पर छह वाहन सीज कर दिए। वहीं, चार वाहनों का ई चालान किया। (संवाद)