फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: भुड़कुड़ा समिति बंद देख धरने पर बैठे किसान

Tue, 29 Jul 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
किसानों को समझाते नायब तहसीलदार।
विज्ञापन
उरदौली (सीतापुर)। साधन सहकारी समिति भुड़कुड़ा में मंगलवार को ताला बंद देख किसान भड़क उठे। आक्रोशित किसानों ने समिति के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों ने जिला कृषि अधिकारी संजीव सिंह के विरुद्ध नारेबाजी कर प्रशासन से खाद की मांग की। किसानों ने कहा कि जिला कृषि अधिकारी की मनमानी के कारण खाद नहीं मिल रही है। खाद की कालाबाजारी चरम पर है। महोली के नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर किसानों को बुधवार से खाद वितरित कराने का आश्वासन दिया। इस पर किसान शांत हुए।
विज्ञापन

भुड़कुड़ा समिति पर मंगलवार सुबह 10 बजे किसान खाद लेने गए थे। वहां ताला बंद देख किसान आक्रोशित होकर प्रदर्शन करने लगे। भारतीय किसान मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील राजवंशी ने जिलाधिकारी व जिला कृषि अधिकारी को फोन पर मामले से अवगत कराया। इसके बाद किसानों के समर्थन में धरने पर बैठ गए। तकरीबन तीन घंटे तक प्रदर्शन चलता रहा। नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह व क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे और किसानों से वार्ता की।
इसके बाद बुधवार को खाद वितरित कराने का आश्वासन दिया। आश्वासन पर किसान शांत हुए। महोली के नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह ने बताया कि समिति पर उचित मात्रा में खाद उपलब्ध है। समिति के सचिव के परिवार में कोई गंभीर रूप से बीमार हो गया था जिस वजह से मंगलवार को समिति बंद थी। किसानों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया है। बुधवार को खाद बांटी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें