फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: रात में भी परखी जाएगी परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा

Tue, 17 Feb 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। 18 फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड की परीक्षा की सुरक्षा निगरानी को पूरी तरह चुस्त दुरुस्त बनाया जाएगा। इसके लिए निर्धारित 146 परीक्षा केंद्रों की रात्रि निगरानी की व्यवस्था भी की गई है। चयनित 16 प्रधानाचार्यों को परीक्षा केंद्रों की रात्रि निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गठित दस्ता रात में निरीक्षण करके परीक्षा केंद्रों में बने स्ट्रांग रूम में रखे प्रश्नपत्र व उत्तरपुस्तिकाओं के रखरखाव की व्यवस्था को परखेगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं की शुरू हो रही परीक्षाओं की निगरानी के लिए सचल दस्ते पहले ही बनाए जा चुके है। साथ ही सभी केंद्रों की निगरानी का काम सीसीटीवी के माध्यम से भी हो रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर अब रात में भी परीक्षा केंद्रों में बने स्ट्रांग रूम की निगरानी की पुख्ता व्यवस्था होगी। सभी केंद्रों पर बने स्ट्रांग रूम में उत्तरपुस्तिकाएं व प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से पहले ही पहुंच जाएंगे। अब पुलिस के साथ ही माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से भी इनकी सुरक्षा व्यवस्था को परखा जाएगा। डीआईओएस राजेंद्र सिंह ने बताया कि इसके लिए जिले में सात जोन में 16 प्रधानाचार्यों की ड्यूटी लगाई गई है। गठित टीम रात में भ्रमण करके परीक्षा केंद्र की हकीकत परखने के साथ ही केंद्र पर किसी भी तरह की मिलने वाली गड़बड़ी अथवा अनुचित स्थिति की जानकारी सीधे डीआईओएस को देंगे। इन सभी को रोजाना चार से पांच विद्यालयों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए है। परीक्षा केंद्रों के रात्रि भ्रमण का यह काम सोमवार से प्रारंभ हो गया है। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों की मॉनिटरिंग डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें