फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा से लौटा सिक्योरिटी गार्ड कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में कोरोना वायरस का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। महोली इलाके में आश्रय स्थल में क्वारंटीन हरियाणा से भाई संग लौटा सिक्योरिटी गार्ड कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। देर रात रिपोर्ट आने के बाद मरीज को कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है।
विज्ञापन

पिसावां इलाके के एक गांव का युवक हरियाणा के मानेसर में सिक्योरिटी गार्ड है। बताते हैं कि 12 जून को वह अपने भाई के साथ हरियाणा से घर के लिए निकला था। दिल्ली से बस से 13 जून को महोली पहुंचा था, जहां प्रशासन ने दोनों भाइयों को आश्रय स्थल चड़रा में क्वारंटीन किया था। स्वास्थ्य विभाग ने 15 जून को दोनों भाइयों का सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजा था।
17 जून की देर रात दोनों की रिपोर्ट आई, जिसमें सिक्योरिटी गार्ड पॉजिटिव पाया गया। संक्रमित होने की पुष्टि के बाद पुलिस और मेडिकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर मरीज को क्वारंटीन सेंटर से एल-1 अस्पताल खैराबाद में भर्ती कराया। कोरोना का नया केस मिलने के साथ ही जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है। हालांकि, राहत की बात है कि 43 मरीज अब तक कोरोना मुक्त हो चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में एक्टिव केस की संख्या अब छह है। चार एल-1 में भर्ती हैं, जबकि हरगांव का व्यापारी और लहरपुर का बिजली मैकेनिक लखनऊ में भर्ती हैं। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया कि हरियाणा से लौटा सिक्योरिटी गार्ड क्वारंटीन के दौरान संक्रमित मिला है। उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कपड़े देने गए थे, सिक्योरिटी गार्ड के परिवार के सात क्वारंटीन
हरियाणा से लौटे सिक्योरिटी गार्ड को चड़रा आश्रय स्थल में क्वारंटीन के दौरान कपड़े और अन्य सामान देने के लिए परिवार के लोग क्वारंटीन सेंटर गए थे। इस दरम्यान ये लोग मरीज के संपर्क में भी आए थे। संपर्क में आने वाले परिवार के सात लोग हैं। सिक्योरिटी गार्ड की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने परिवार के सातों लोगों को आश्रय स्थल में ले जाकर क्वारंटीन करा दिया है। कोरोना जांच के लिए सभी का सैंपल लिया गया है।
भाई की रिपोर्ट अभी लखनऊ में अटकी
कोरोना संक्रमित पाए गए सिक्योरिटी गार्ड के भाई की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। एसओ का कहना है कि दोनों के सैंपल भेजे गए थे, लेकिन सिक्योरिटी गार्ड के भाई की रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है।
लगाई गई बैरिकेडिंग, आवागमन पर आंशिक रोक
पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद पुलिस ने पिसावां में आवागमन पर आंशिक रूप से रोक लगा दी है। एसओ पिसावां ने बताया कि मरीज के घर में कोई नहीं है। सभी चड़रा में क्वारंटीन हैं। घर में ताला लगा है। घर के पास बैरिकेडिंग कर दी गई है, ताकि लोग इधर न आएं। बताया कि मरीज पिसावां कस्बे का ही निवासी है। उसके घर के 250 मीटर की परिधि में आवागमन आंशिक रूप से कम किया गया है। ये कार्रवाई एहतियातन की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें