फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: परिवार रजिस्टर की नकल जारी न करने पर सचिव निलंबित

Fri, 26 Jul 2024 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। एलिया ब्लाॅक के ग्राम विकास अधिकारी (सचिव) प्रभाष नारायण बाजपेई को डीएम के आदेश पर डीडीओ ने निलंबित कर दिया है। सचिव की ओर से एक ग्रामीण के बाबा की मौत होने पर उसे परिवार रजिस्टर की नकल और मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा था। आरोप है कि पांच हजार रुपये की घूस मांगी जा रही थी।
विज्ञापन

एलिया ब्लॉक के ग्राम खैरेपारा निवासी रोचक कुमार मिश्रा ने 22 जुलाई को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र दिया गया। आरोप लगाया कि बाबा की मृत्यु फरवरी में सड़क दुर्घटना में हो गई थी।
उनके मृत्यु प्रमाण पत्र और परिवार रजिस्टर की नकल के लिए सचिव के प्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर सचिव की ओर से परेशान करते हुए पांच हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। डीएम के आदेश पर डीडीओ हरिश्चंद्र प्रजापति ने सचिव को निलंबित कर दिया है। उन्हें ब्लॉक महोली से संबद्ध कर दिया गया है। बीडीओ महोली मामले की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें