फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: हरगांव ब्लॉक परिसर में जाम छलकाने वाला सचिव सस्पेंड

Thu, 11 Sep 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। हरगांव ब्लॉक परिसर में सोमवार को शराब की महफिल सजाने और जुआ खेलने का एक वीडियो वायरल हुआ था। मामले में सीडीओ प्रणता ऐश्वर्या के निर्देश पर जिला विकास अधिकारी ने सचिव बृजेश कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। उन्हें खैराबाद ब्लॉक से संबद्ध करते हुए बीडीओ खैराबाद को जांच अफसर नामित किया है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में हरगांव विकास खंड कार्यालय परिसर स्थित सचिव कार्यालय में शराब पीने, सिगरेट पीने, गाली-गलौज करने और ताश के पत्तों के खेल में हजारों रुपये के दांव लगाने जैसी गतिविधियां दिखाई दे रही थीं। इस मामले में सीडीओ ने जिला विकास अधिकारी संतोष नारायण गुप्त को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

उन्होंने अमर उजाला में छपी खबर का संज्ञान लेकर ग्राम विकास अधिकारी बृजेश कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन आदेश में कहा गया कि यह आचरण सरकारी सेवक की गरिमा और सेवा नियमों के विपरीत है। निलंबन अवधि में बृजेश कुमार सिंह को खंड विकास कार्यालय खैराबाद से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

जांच की जिम्मेदारी खंड विकास अधिकारी खैराबाद को सौंपी गई है। वह 15 दिन में जांच रिपोर्ट देंगे। वायरल वीडियो में प्रधान के पुत्र अध्यापक वसीम भी दिखाई दे रहे थे। हालांकि उनके खिलाफ किसी भी तरह की प्रशासनिक कार्रवाई नहीं हुई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें