सिधौली/सीतापुर। बीडीओ व एडीओ पंचायत की मनमानी व जांच के नाम अवैध धन की मांग से परेशान एक सचिव ने अपने पद से त्याग पत्र दिया है। जिला पंचायतराज अधिकारी को संबंधित त्यागपत्र ब्लॉक में प्राप्त कराया है।
ग्राम पंचायत अधिकारी विवेक अवस्थी ने मंगलवार को नाराज होकर एडीओ पंचायत सीके वर्मा व बीडीओ संदीप कुमार पर जांच के नाम पर धन की मांग का आरोप लगाकर जिला पंचायतराज अधिकारी को संबोधित त्याग पत्र बीडीओ के मार्फत भेजा है। इस संबंध में डीपीआरओ ने बताया पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। मिलने पर जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
वहीं बुधवार को एडीओ पंचायत चंद्र किशोर वर्मा ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया है कि एक जून को विवेक अवस्थी ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा फोन पर अभ्रद व जातिसूचक गालियां देते हुए हाथ पैर तोड़ डालने व जान से मारने की धमकियां दी गई। अन्य आरोप लगाए हैं।
इस संबंध में कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया सहायक विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ जातिसूचक गालियां जान से मारने की धमकी की तहरीर दी है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।