फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पंचायत भवन में सचिव को किया बंद

Fri, 06 Feb 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर। ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत सचिव दीप कुमार को बसईडीह ग्राम पंचायत के मजरा ठिठूरा स्थित पंचायत भवन में गांव के ही हरिवंश ने बृहस्पतिवार को बाहर से बंद कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने सचिव काे अपशब्द कहे और पंचायत भवन में तोड़फोड़ भी की। सूचना पर कमलापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचायत भवन का दरवाजा खोलकर सचिव दीप कुमार को सुरक्षित बाहर निकाला। इस बारे में दीप कुमार ने बताया अपने खंड विकास अधिकारी को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें