बिसवां। भूत-प्रेत की आशंका से ग्रसित किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बुधवार को दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस एक आरोपी को मंगलवार को ही गिरफ्तार कर चुकी है। सीओ हर्षित ने बताया कि बिसवां पुलिस ने सलमान को पहले गिरफ्तार किया था। दूसरे आरोपी साजन उर्फ इरफान को बुधवार को ही क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि राजाडीह निवासी सलमान ने झाड़-फूंक के जरिये किशोरी को ठीक करने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि सलमान के घर सदरपुर निवासी साजन उर्फ इरफान भी मौजूद था। दोनों आरोपी किशोरी को कमरे में ले गए। कुछ देर बाद दोनों किशोरी को लेकर पास के बाग में चले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर तक बेटी के वापस न लौटने पर मां बाग की ओर बढ़ी तो उसे किशोरी की चीख सुनाई दी। इसके बाद दोनों आरोपित मौके से भाग गए। (संवाद)