फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: राष्ट्रीय जंबूरी कैंप में शामिल होने के लिए स्काउट-गाइड रवाना

Sat, 22 Nov 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। छह दशक बाद लखनऊ में होने जा रहे भारत स्काउट व गाइड के राष्ट्रीय जंबूरी कैंप में शामिल होने के लिए शुक्रवार को जिले से स्काउट-गाइड लखनऊ के लिए रवाना हुए। भारत स्काउट एवं गाइड के जिला मुख्य आयुक्त आरके वाजपेयी ने बताया कि कैंप 23 से 29 नवंबर तक चलेगा। इसमें भारत सहित कई देशों के स्काउट-गाइड हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले के 327 स्काउट एवं यूनिट लीडर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। शुक्रवार को सीओ वेदप्रकाश श्रीवास्तव ने स्काउट-गाइड को लेकर जा रही बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिले से मनोज कुमार, संजय कुमार, दीपक राठौर, अभिषेक कुमार को कैंप में व्यवस्थाओं की देखरेख के लिए शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें