फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: स्काउटिंग अनुशासन व सेवा भावना की पहचान

Wed, 07 Oct 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद। सीता ग्रुप ऑफ एजूकेशन परिसर में भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में बुधवार को जनपद स्तरीय तीन दिवसीय प्रथम प्रवेश प्रशिक्षण शिविर का समापन बुधवार को हुआ। शिविर में 710 स्काउट्स व गाइड्स ने प्रतिभाग कर सेवा और राष्ट्र निर्माण की सीख ली।
विज्ञापन

इस मौके पर समापन समारोह के मुख्य अतिथि काल्विन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. बृजकिशोर ने कहा कि अनुशासन और सेवा भावना स्काउटिंग की पहचान है। युवाओं को समाज सेवा के साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देना चाहिए।
सहायक आयुक्त रामबाबू सत्यार्थी ने कहा कि स्काउटिंग जीवन जीने की कला सिखाती है। विद्यार्थियों को इसके मूल्यों को अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करना चाहिए। जिला मुख्यायुक्त रमेश वाजपेयी ने विद्यार्थियों को अनुशासित नागरिक बनने तथा राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

अतिथियों का स्वागत कलर पार्टी की गाइड्स ने सलामी देकर किया। उन्हें तिलक, स्काउट स्कार्फ, वॉगेल और स्मृति चिह्न भेंट किए गए। इस प्रशिक्षण में एलओसी स्काउट संजय कुमार, एलओसी गाइड पूजा, दीपक राठौर, आशुतोष कुमार, जितेंद्र वर्मा, रत्ना विश्वकर्मा, अंजली वर्मा, धनंजय वाजपेयी और रामध्यान कुशवाहा ने प्रशिक्षण दिया। ध्वज शिष्टाचार एवं राष्ट्रगान के बाद वाइस प्रिंसिपल अवनीश अवस्थी ने शिविर के समापन की घोषणा करते हुए सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें