रेउसा में बिच्छू के डंक से एक बच्चे की जान चली गई। परिवार बच्चे को लेकर इधर-उधर भागते रहे लेकिन इलाज नहीं मिल सका। रेउसा के ग्राम शिवपुरी निवासी सुनील का परिवार घर में सो रहा था। उसी दौरान उसके पुत्र रिंकल (1.5 साल) को बिच्छु ने डंक मार दिया।
इससे उसकी हालत बिगड़ गई। बच्चे की चीख सुन परिवार की नींद टूट गई। बिस्तर पर बिच्छू को भागते देख परिवार के लोग घबरा गए। आननफानन निजी चिकित्सकों के पास पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। इस पर परिवार के सदस्य बच्चे को लेकर रेउसा सीएचसी भागे, लेकिन मासूम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
ये भी करें उपाय
बिच्छू का डंक मारने पर बारीक पिसा सेंधा नमक और प्याज को मिलाकर बिच्छू के काटे हुए स्थान पर लगाने से जहर उतर जाता है। माचिस की पांच-सात तीलियों का मसाला पानी में घिसकर बिच्छु के डंक लगी जगह पर लगाएं। इसे लगाते ही जहर तुरंत उतर जाता है।
डॉक्टरों का कहना है कि जब किसी को बिच्छू डंक मार दे तो, तुरंत उस जगह से करीब चार उंगल ऊपर शरीर के हिस्से को किसी कपड़े से या रस्सी से बांध देना चाहिए। ताकि जहर न फैले। इसके बाद किसी साफ सेफ्टी पिन या चिमटी को गर्म कर त्वचा में घुसे डंक को निकाल देना चाहिए।