फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाते समय लगी आग, रसोइया झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर से अचानक आग लग गई। उसे बुझाने में रसोइया झुलस गई। आग लगते ही प्रधानाध्यापक विद्यालय छोड़कर भाग खड़े हुए। पुलिस के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम टेरवा मानिकपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को रसोइया सीता देवी भोजन बना रही। सिलिंडर में रिसाव के कारण जैसे ही सीता देवी ने चूल्हे को जलाना चाहा अचानक पूरे सिलेंडर में आग लग गई। आग बुझाने के लिए फायर कंट्रोल सिस्टम न होने के कारण किसी ने उस पानी फेंक दिया, जिससे आग और भड़क गई। रसोइया सीता देवी का हाथ भी झुलस गया।
रसोइया ने आननफानन में पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत से आग पर काबू पाया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक जय प्रकाश आग बुझाने में सहयोग करने के बजाय विद्यालय छोड़कर भाग खड़े हुए। रसोइया से जब घटना की जानकारी ली गई तो बताया कि वह प्रधानाध्यापक से कई दिनों से बता रही थी कि रसोईघर का चूल्हा ठीक से काम नहीं कर रहा है। उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। बीईओ नवीन कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें