फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

155 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा देंगे 85290 विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। 24 अप्रैल से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा इस बार 155 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। पिछले साल की अपेक्षा इस बार 18 केंद्र बढ़ाए गए है। इन केंद्रों पर 85290 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। जिलाधिकारी ने केंद्रों को अंतिम रूप से तय कर दिया है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। अब शासन से इन केंद्रों पर मुहर लगते ही केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। पिछले डेढ़ माह से यूपी बोर्ड परीक्षा के केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया चल रही थी। जिले स्तर से 396 कॉलेजों ने अपने विद्यालय में मौजूदा सुविधाओं का ऑनलाइन डाटा भरा था। इस डाटा के आधार पर ही केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू होनी थी।
विज्ञापन

इस पर शासन ने 153 केंद्र प्रस्तावित करके डीआईओएस को सूची भेज दी थी, लेकिन इस केंद्र निर्धारण में बहुत खामियां उजागर हुई थीं। कहीं 25 किलोमीटर दूर केंद्र बना दिया गया था तो कहीं एक ही कॉलेज में क्षमता से अधिक विद्यार्थी आवंटित कर दिए थे। इस पर कॉलेजों ने 30 जनवरी तक आपत्तियां डाली थी। इन केंद्रों पर आई करीब 50 आपत्तियां आई थी।
इसके बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने प्रस्तावित सभी केंद्रों की प्रधानाचार्यों के माध्यम से स्थलीय जांच कराई थी। वहीं, डीआईओएस ने भी केंद्रों पर जाकर हकीकत देखी। इसके बाद आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है। दो केंद्र बढ़ाते हुए 155 केंद्र बना दिए गए हैं जबकि पिछले बरस 137 केंद्र बनाए गए थे। जिला चयन समिति ने केंद्रों पर अंतिम मुहर लगाते हुए शासन को रिपोर्ट भेज दी है। अब शासन स्तर से इनको फाइनल किया जाएगा। उम्मीद है दो दिन के अंदर यह प्रक्रिया भी पूर्ण हो जाएगी। इन केंद्रों पर 85290 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग के मुताबिक, हाईस्कूल रेग्युलर में 46477 व प्राइवेट में 310 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इस बार 46787 विद्यार्थी एग्जाम देंगे। इसी प्रकार इंटरमीडिएट रेग्युलर में 36806 पंजीकृत हैं। 1697 विद्यार्थी प्राइवेट में पंजीकृत हैं। 38503 विद्यार्थी परीक्षा देंगे यानी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट को मिलाकर 85290 विद्यार्थी परीक्षा केंद्रों पर नजर आएंगे।
जिला स्तर से परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। अब शासन इन केंद्रों को अंतिम रूप से फाइनल करेगा। दो दिन में यह प्रक्रिया भी पूर्ण होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

- देवी सहाय तिवारी, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें