फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ट्रैक्टर चालक पर गिरा स्कूल का गेट, मौत

Mon, 01 Apr 2024 01:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बिसवां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव स्थित राजकीय हाईस्कूल में निर्माण कार्य चल रहा है। इस दौरान सीमेंट लेकर पहुंचा ट्रैक्टर गेट से टकरा गया। हादसे में स्कूल का गेट ट्रैक्टर चालक पर गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


क्योटी बादुल्ला गांव स्थित राजकीय हाईस्कूल परिसर में जल निगम हॉल का निर्माण करा रहा है। शनिवार को इसी हॉल के निर्माण में प्रयोग होने वाली सीमेंट को ट्रैक्टर पर लादकर लखीमपुर खीरी के मैगलगंज थाना क्षेत्र के पालापुर गांव निवासी ट्रैक्टर चालक कौशल (32) मौके पर पहुंचा। वह ट्रैक्टर समेत स्कूल के अंदर प्रवेश कर रहा था। तभी स्कूल का गेट ट्रैक्टर की चपेट में आ गया।
गेट टूटकर ट्रैक्टर पर गिर गया। इसके नीचे दबकर ट्रैक्टर चालक कौशल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कौशल के शव को ट्रैक्टर से नीचे उतरवाया। इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक कौशल ने कान में हेडफोन लगा रखा था। आसपास खड़े लोगों ने उसे गेट के टूटने की जानकारी दी लेकिन हेडफोन लगे होने की वजह से उसे सुनाई नहीं दिया और हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें