फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर ने बढ़ाई गलन, स्कूल आज बंद

विज्ञापन
लालबाग चौराहे पर ठंड से बचने के लिए कुछ इस तरह निकलते लोग । - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। घने कोहरे के बीच बर्फीली हवा ने सोमवार को गलन बढ़ा दी। कड़ाके की ठंड से हर कोई कांपता-ठिठुरता नजर आया। हाईवे पर हेडलाइट जलाकर वाहन रेंगते रहे। बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। सामान्य दिनों के मुकाबले शहर में चहल-पहल कम रही। सूरज दिनभर बादलों में छिपा रहा। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार फिलहाल ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। अगले चार दिनों में बारिश के आसार है। डीएम ने कक्षा आठ तक के स्कूल 14 जनवरी को बंद करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मौसम का रुख सोमवार को फिर बदल गया। सुबह लोग नींद से जागे तो घने कोहरे की लहराती चादर और बर्फीली हवा ने उनका स्वागत किया। रजाई से निकले लोग ठंड के सितम से कांप उठे तो अलाव के पास बैठ गए। कोहरे के कारण दृश्यता इतनी घट गई कि हेडलाइट जलाने के बाद भी हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। स्कूली बच्चे, नौकरीपेशा और दिहाड़ी मजदूर गर्म कपड़ों का बोझ शरीर पर लादने के बावजूद कड़ाके की ठंड में कांपते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचे।
दिनभर सूरज के दर्शन नहीं हुए। पांच किमी. प्रति घंटे की स्पीड से चलने वाली शीतलहर ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया। अधिकतर लोग घरों व दुकानों में दुबके रहे। शहर में बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन, कोतवाली चौराहा, लालबाग आदि स्थानों पर दिन में भी लोग अलाव के आसपास सिमटे नजर आए। शाम गहराते ही कोहरे व गलन का प्रकोप और बढ़ गया। सड़कों पर नजर आ रहे इक्का-दुक्का लोग भी घरों में जा दुबके।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस सप्ताह 16 व 17 जनवरी को बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें