फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर ने कंपकंपाया, स्कूल 28 तक बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में बुधवार को कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल रहे। शीतलहर से जन-जीवन प्रभावित रहा। कोहरे के कारण दोपहर तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर हेडलाइट के जरिये वाहन रेंगते नजर आए। दोपहर बाद धूप निकलने से कोहरा छंटा। हवा चलने से धूप भी बेअसर रही। शाम को हवा चलने से लोग कंपकंपाए।
विज्ञापन

बुधवार को तापमान में एक डिग्री लुढ़क कर छह पर पहुंच गया। ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने स्कूल-कॉलेजों में शीतकालीन छुट्टियां बढ़ा दी है। अब 28 दिसंबर तक प्री नर्सरी से 12वीं तक विद्यालय बंद रहेंगे। मंगलवार रात से मौसम के मिजाज बदल गया था। कड़ाके की ठंड के साथ ही रात नौ बजे से कोहरा शुरू हो गया। करीब एक घंटे बाद जिले ने कोहरे ने चादर ओढ़ ली।
जिस कारण हाईवे पर वाहनों के चक्के थम गए थे। इक्का-दुक्का वाहन रेंगते नजर आए। बुधवार की सुबह लोग सोकर उठे तो चारों तरफ कोहरा पाया। पास में खड़ा व्यक्ति साफ दिखाई नहीं दे रहा था। बफीर्ली हवा ने भी लोगों को हांड़कपाऊ ठंड का अहसास कराया। ठंड के कारण लोग घरों से कम ही निकले। दोपहर दो बजे आसमान साफ होने पर सूर्यदेव ने दर्शन दिए। धूप खिली, मगर लोगों को ठंड से निजात नहीं मिली।
विज्ञापन

सर्द हवा ने धूप की गर्माहट को बेअसर कर रखा था। जिस कारण लोग खुद को गर्म कपड़ों में लपेट कर निकले। अलाव की आंच से ही लोगों ने राहत ली। शाम 4 बजे ही धूप बेअसर हो गई। सर्द हवा लोगों को सिहराने लगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ठंड और बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें