संदना में गुजरेहटा मार्ग पर भरे पानी के बीच से निकलते स्कूली बच्चे। संवाद
संदना। बारिश के बाद क्षेत्र के गुजरेहटा गांव में मुख्य मार्ग पर जलभराव हो गया है। सड़क के गहरे गड्ढों से आवागमन दुश्वार है। ग्रामीण जितेंद्र, मोहित, कल्लूराम, चंद्रभाल, रामलखन, हरिश्चंद्र और सतेंद्र ने बताया कि यह समस्या वर्षों से है। हर बार बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव हो जाता है, जिससे ग्रामीणों का घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन सड़क का स्थाई निर्माण व जलनिकासी की व्यवस्था नहीं कराई गई। इस संबंध में एडीओ पंचायत गोंदलामऊ हंसराज ने बताया कि इसकी जानकारी मिली है, जल्द ही मौके का निरीक्षण कराकर पानी निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी।