फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मुर्गी पालन कंपनी के शाखा प्रबंधक संग आठ अन्य पर घोटाले का केस

Thu, 12 Sep 2024 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली/सीतापुर। कोतवाली क्षेत्र में मुर्गी पालन कंपनी के महाप्रंबधक ने नौ लोगों पर बुधवार को धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि इन लोगों ने पोलट्री फॉर्म के नाम पर लाखों रुपयों का गबन किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में मुर्गी पालन को बढ़ावा व लोगों को रोजगार देने के उद्देश्य से वाईटीटी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड का शाखा कार्यालय खोला गया। कंपनी ने पहले चरण में 250 लोगों को रोजगार दिया। तहसील स्तर पर सिधौली में शाखा कार्यालय खोला।
वाईटीटी इंडस्ट्रीज लिमिटेड के महाप्रबंधक राकेश बाबू यादव ने बताया कि कंपनी द्वारा किसानों को निशुल्क पोल्ट्री फार्म खुलवाए जाते हैं। महाप्रबंधक ने नौ लोगों पर पोल्ट्री फार्मों पर मुर्गियों को दिया जाने वाला दाना गायब कर व मृत मुर्गियां दिखाकर कंपनी के साथ लाखों का घोटाला किए जाने का आरोप लगाया। इसमें सिधौली शाखा के ब्रांच मैनेजर को भी आरोपी बनाया गया। पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सिधौली के ब्रांच मैनेजर ज्ञान मिश्रा, अखिलेश कुमार, अजीत सिंह, जतिन सिंह, विमला देवी, सूरज, नागेंद्र सिंह, दीपक व देवेंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैै। पोल्ट्री फार्म के नाम पर 16 लाख 98 हजार 800 रुपये की धोखाधड़ी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें