फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन से चिपके साथी को बचाने में गई युवक की जान

Sat, 26 Mar 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस में बिलखते परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खेत में टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन के करंट से झुलस रहे साथी मजदूर को बचाने में एक युवक की जान चली गई। हालांकि उसका साथी भी बुरी तरह जख्मी हो गया। ये लोग अपने अन्य साथी मजदूरों के साथ खेत में मिर्च का पौधरोपण करने गए थे, तभी करंट की चपेट में आ गए। मामला कोतवाली क्षेत्र के कांसापुरवा का है।
विज्ञापन


कांसापुरवा निवासी सत्य प्रकाश (25) गांव के ही मजदूर ज्ञानेंद्र, मदन, राममिलन, रामनाथ और अंकित के साथ खेत में मिर्च का पौधरोपण करने गया था। सत्यप्रकाश के साथ आगे-आगे चल रहे अंकित का पैर अचानक खेत में पड़े हाईटेंशन लाइन के तार से छू गया। अचानक 11 हजार वोल्ट का करंट लगने से अंकित झुलसने लगा।

इस बीच सत्यप्रकाश ने किसी तरह उसे तार से छुड़ा लिया लेकिन खुद चिपक गया। तब तक शोर सुनकर साथ चल रहे अन्य मजदूर भी आ गए। लोगों ने किसी तरह अंकित को खेत से अलग हटा, सत्यप्रकाश को छुड़ाया लेकिन तब तक दोनों गंभीर रूप से झुलस चुके थे।
विज्ञापन


आननफानन उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सत्य प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। अंकित को परिवारीजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। ग्रामीणों की मानें तो सत्यप्रकाश ने दोस्त को बचाने के चक्कर में अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें