फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तटीय क्षेत्र के बाशिंदों को हर हाल में बचाएंगे : स्वाति

Sat, 08 Jul 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नदी
विज्ञापन
शारदा नदी के तटीय इलाके में बसे हर नागरिक को बचाया जाएगा। बाढ़ व कटान की वजह से कोई भी जनहानि नहीं होने दी जाएगी। यह बात प्रदेश सरकार की बाढ़ नियंत्रण, महिला व बाल विकास राज्यमंत्री ने रेउसा इलाके के काशीपुर में कही। वे काशीपुर में चल रहे बचाव कार्य को देखने पहुंची थीं।
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने कहा कि बीती सरकारों ने क्या मदद की, क्या काम किया, कटान से बचाने के लिए क्या कदम उठाए, यह नहीं जानती हूं, लेकिन इतना जरूर है, कि इस सरकार में सभी को बचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शारदा नदी काशीपुर इलाके को काट न सके, इसको लेकर स्टड बनाए जा रहे हैं। उन्होंने के किनारे पहुंचकर स्टड बनाने का काम देखा और इंजीनियरों से राहत कार्य की जानकारी ली। मंत्री ने इंजीनियरों को स्टड कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में बसने वाले हर नागरिक को शारदा व घाघरा के कटान से बचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंजीनियरों ने सारी रूपरेखा तैयार कर ली है। इस क्षेत्र में तीन जगहों में बचाव कार्य किया जाना है। पहले स्थान पर काम चल रहा है। जल्द ही दूसरे व तीसरे स्थान पर युद्ध स्तर पर बचाव कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


इस बीच उन्होंने तटीय क्षेत्र के बाशिंदों से सीधा संवाद किया और उनका दर्द जाना। यहां के पंडित विद्याधर शास्त्री, रामेंद्र शास्त्री, मथुरा प्रसाद, शिव बरन लाल शुक्ल ने कहा कि तटीय क्षेत्र को कटान से बचाया जा सके, यही उनकी मंशा है। इस पर स्वाति सिंह ने भरोसा दिलाया कि हर स्तर पर मदद की जाएगी। टापू पर बसे परिवारों को सुरक्षित निकालने के लिए निर्देश दिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें