फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सरयू का जलस्तर 20 सेमी घटा

Sun, 04 Aug 2024 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मथुरा/तंबौर। सरयू और शारदा नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव से गांजर के लोगों की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। सरयू नदी का जलस्तर शनिवार को 20 सेमी घटकर 117.50 मीटर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

पानी अब खतरे के निशान से 1.50 मीटर नीचे बह रही है। हालांकि बैराजों से लगातार छोड़ा जा रहे लाखों क्यूसेक पानी से तराई क्षेत्र के बाशिंदों की धड़कनें तेज हो रही हैं। शनिवार को तीनों बैराजों से 2 लाख 57 हजार 119 क्यूसेक पानी फिर डिस्चार्ज किया गया है। देवपालपुर में भी कटान कम होने से राहत की उम्मीद जगी है।
दो दिन पहले जलस्तर में इजाफे के कारण तटवर्ती अखरी, अंगरौरा, शंकरपुरवा, बाबाकुटी, निरंजन पुरवा, प्यारे पुरवा आदि गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा था। कई गांव बाढ़ के पानी से घिर गए थे।
विज्ञापन

इस बीच शुक्रवार को जलस्तर 10 सेमी घट गया। शनिवार को 20 सेमी जलस्तर और घटने से 117.50 मीटर पर पहुंच गया। इससे तराई क्षेत्र के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। उधर, तंबौर के देवपालपुर में कटान धीमी हुई है। इससे राहत की उम्मीद जरूर जगी है।


हालात सामान्य, की जा रही निगरानी
बाढ़ प्रभावित इलाके में हालात सामान्य हैं। नदियों का पानी काफी कम हो गया है। हालांकि सतर्कता के लिहाज से तराई क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

- अनिल कुमार राम, तहसीलदार,महमूदाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें