सीतापुर। जिला माध्यमिक विद्यालयी क्रीडा प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। भाला फेंक के विभिन्न वर्ग में सपना, संजय व अभिषेक प्रथम स्थान पर रहे।
मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में शनिवार को बालक बालिकाओं की 1500 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, भाला फेंक, चक्रक्षेपण, गोला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद, त्रिकूद आदि प्रतियोगिताएं हुईं।
खिलाड़ी भी प्रतियोगिता से पहले जमकर अभ्यास करके पसीना बहाया। 1500 मीटर दौड़ में कौशल किशोर प्रथम व दिलशाद द्वितीय रहे। सीनियर बालिका में रोशनी प्रथम व नेहाराज द्वितीय रही।
भाला फेंक में सपना तिवारी प्रथम व सविता यादव द्वितीय रही। 1500 मीटर जूनियर बालिका में खुशनूर प्रथम व अल्फिशा अंसारी द्वितीय रही।
जूनियर बालक में शोएब अली प्रथम व संगम द्वितीय रहे। गोला फेंक सीनियर बालक अवनीत कुमार प्रथम व आलोक सिंह द्वितीय रहे।
200 मीटर दौड़ जूनियर बालिका में मानसी शुक्ला प्रथम व पल्लवी द्वितीय रही। सब जूनियर बालिका में सौम्या निषाद प्रथम व अंजली वर्मा द्वितीय रही।
सीनियर बालक में रियाज अहमद प्रथम व मोहित कुमार द्वितीय रहे। गोला फेंक सब जूनियर बालक अभिजीत प्रथम व विजय कुमार द्वितीय रहे। लंबी कूद जूनियर बालक मोहम्मद अमन प्रथम व अतुल वर्मा द्वितीय रहे।
400 मीटर दौड़ सीनियर बालिका में सौम्या निषाद प्रथम व आरती वर्मा द्वितीय रही। सीनियर बालक में मोहित कुमार प्रथम व सूरज कुमार द्वितीय रहे। लंबी कूद सीनियर बालिका में अंजलि वर्मा प्रथम, आरती राठौर द्वितीय रही।
लंबी कूद सीनियर बालक रियाज अहमद प्रथम व पुनीत कुमार द्वितीय रहे। भाला फेंक में संजय तिवारी प्रथम व अभिषेक सिंह द्वितीय रहे। 400 मीटर जूनियर बालक दुर्गेश कुमार प्रथम, प्रभात सिंह द्वितीय रहे।
त्रिकूद सीनियर बालिका आरती शुक्ला, शिमांशी द्वितीय रही। सब जूनियर बालक गौरव पांडेय प्रथम व मोहम्मद ताल्लिब हुसैन द्वितीय रहे। भाला फेंक सीनियर बालक अभिषेक कुमार प्रथम व मोहम्मद शाबान द्वितीय रहे।
डीआईओएस ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। जिला क्रीडा सचिव अवधेश नंदन पांडेय के नेतृत्व में निर्णायक मंडल के अवनीश सिंह, प्रमोद दीक्षित, लौंग श्री, शम्मेनूर, देश दीपक आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।