महमूदाबाद क्षेत्र में संजय को सम्मानित करते शिक्षक। -संवाद
सीतापुर। महमूदाबाद क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय गोधौरी के छात्र संजय ने राष्ट्रीय आय और योग्यता आधारित परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। परीक्षा पास करने के बाद संजय को अब प्रतिमाह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। शनिवार को विद्यालय में शिक्षकों ने छात्र को सम्मानित करते हुए उसका उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय की अध्यापिका ममता ने बताया कि संजय को जिले में 37वीं रैंक हासिल हुई है। भारत सरकार द्वारा परीक्षा के माध्यम से मेधावियों का चयन किया जाता है जिसके बाद प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। योजना का उद्देश्य साक्षरता को बढ़ावा देना और माध्यमिक स्तर पर ड्रॉपआउट दर को कम करना है। इस अवसर पर शिक्षक अवनीश वर्मा, ज्योति सिंह व रुचि वर्मा आदि उपस्थित रहीं।