फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्की समेत 237 के भेजे गए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों समेत 237 के सैंपल शुक्रवार को जांच के लिए भेजे गए हैं। एसीएमओ डॉ. पीके सिंह ने बताया कि लहरपुर से 44 और तंबौर से 48 सैंपल शुक्रवार को लिए गए हैं। ये रैंडम सैंपलिंग है। आंख अस्पताल से 78 सैंपल लिए गए हैं। इसमें कोरोना संक्रमित मिले शास्त्रीनगर, मुंशीगंज के मरीजों और सिधौली के प्रेमनगर में संक्रमित मिले युवक के संपर्क में तीन लोगों का सैंपल है। 7 पुलिस कर्मी, 9 बाहर से क्वारंटीन लोगों का सैंपल है।
विज्ञापन

इसके अलावा कुछ अन्य का भी सैंपल लिया गया है। खैराबाद से 19 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। महिला अस्पताल से 16 सैंपल हुए हैं, इसमें प्रसूताओं का सैंपल है। इसके अलावा जिला अस्पताल में खांसी, बुखार, जुकाम के आए मरीजों और अंडर ट्रॉयल बंदियों समेत 32 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। एसीएमओ ने बताया कि जिले से शुक्रवार को 237 सैंपल लिए गए हैं। रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें