फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर उतरे सैकड़ों सपाई

विज्ञापन
सीतापुर के विकास भवन के सामने धरने पर बैठे सपा नेता व कार्यकर्ता। - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। प्रदेश में कानून व्यवस्था समेत अन्य मसलों को लेकर शुक्रवार को सैकड़ों सपाई कार्यकर्ता सड़कों पर उतर पड़े। जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बाद में विकास भवन के समक्ष धरना दिया।
विज्ञापन

धरने में सपाइयों ने भाजपा सरकार पर हिटलरशाही का आरोप जड़ा। बाद में तीस सूत्री मांगपत्र जिला प्रशासन को सौंपा। इसके जरिए मांगों का शीघ्र समाधान किए जाने की मांग की। धरने को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा सरकार द्वारा सत्ता के नशे में चूर होकर प्रत्येक क्षेत्र में अत्याचार किए जा रहे हैं। सामाजिक सद्भाव बिगाड़ा जा रहा है।
भाजपा कार्यकर्ता व नेता गुंडागर्दी पर उतार आए हैं। कहा कि प्रदेश के किसानों, नौजवानों, अल्पसंख्यकों, गरीबों व बेरोजगारों आदि की अनदेखी करते हुए भाजपा अपने राजनीतिक एजेंडे पर काम कर रही है। अपने मंसूबों को पूरा करने के लिए केंद्र व राज्य, दोनों सरकारें सपाइयों व जनता का खुलेआम उत्पीड़न कर रही हैं।
विज्ञापन

विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा, एमएलसी आनंद भदौरिया, पूर्व विधायक अनूप गुप्ता व महेंद्र सिंह झीन बाबू ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं का अब उत्पीड़न व शोषण बर्दाश्त नहीं करेगी। इसके लिए पार्टी सड़कों पर उतरेगी। उन्होंने कहा कि ईवीएम पर मतदाताओं को भरोसा नहीं है। मतदाताओं को बिना उलझन के सुविधाजनक मतदान निष्पक्ष, स्वतंत्र चुनाव बैलट पेपर से कराने की व्यवस्था कराई जाए।
कहा कि भाजपा राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त, चारों तरफ जंगलराज व्याप्त, फर्जी इन्काउंटर हो रहे हैं। कहा कि बिजली कटौती दरों में भारी वृद्धि से आम जनता की कमर टूट गई है। डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दामों में लगातार इजाफा होने से जनता परेशान है। इस दौरान अफजाल कौसर, अंकित त्रिवेदी, हाजी जावेद, संतोष प्रजापति, चित्रकेश यादव, जय सिंह, शत्रोहन लाल व शिव प्रताप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें