फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना समाधान दिवस में कई विभागों के जिम्मेदार नहीं करते प्रतिभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। प्रत्येक माह के पहले व तीसरे शनिवार को थानों पर थाना समाधान दिवस होते हैं। राजस्व व पुलिस विभाग के अफसर-कर्मी ही उपस्थित होते हैं। पर अन्य विभागों के जिम्मेदार आते नहीं हैं। इससे शिकायतों के निस्तारण में असुविधा हो रही है। एसपी के हस्तक्षेप पर एडीएम ने सभी कार्यालयाध्यक्ष को पत्र भेजा। इसके जरिए थाना समाधान दिवस में उन्हें प्रतिभाग करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिस प्रकार सम्पूर्ण समाधान दिवस प्रत्येक माह के प्रथम एवं तीसरे मंगलवार को तहसीलों में होता है। उसी प्रकार पहले एवं तीसरे शनिवार को सुबह दस से दो बजे तक थाना समाधान दिवस आयोजित किया जाता है। इसकी सार्थकता पर इसलिए असर पड़ रहा है, क्योंकि इसमें राजस्व एवं पुलिस विभाग के अफसर व कर्मी के अतिरिक्त अन्य विभागों के जिम्मेदार उपस्थित नहीं होते हैं।
जिसके कारण प्राप्त शिकायतों का निस्तारण यथासंभव नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में एसपी एलआर कुमार ने डीएम को पत्र भेजकर समस्या की जानकारी दी। उन्होंने सभी विभागों के अफसरों एवं कर्मचारियों से अपने क्षेत्र में आने वाले थाना समाधान दिवस में उपस्थित होकर विभागीय सहयोग प्रदान करने अपेक्षा की गई।
विज्ञापन

इस संबंध में एडीएम विनय पाठक ने सभी कार्यालयाध्यक्ष पत्र भेजकर कहा है कि सम्पूर्ण समाधान दिवस की भांति अपने थाना क्षेत्र में आयोजित थाना समाधान दिवस में उपस्थित होने का कष्ट करें, जिससे प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का तत्काल निस्तारण कराते हुए थाना समाधान दिवस की सार्थकता को गति प्रदान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें