फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटरिया थाने पहुंचे कप्तान, सुनी फरियाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शनिवार को पूरे जिले के थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने अटरिया थाना पहुंच कर समाधान दिवस में पीड़ितों की शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन

शनिवार को पूरे जिले में कुल 35 शिकायतें आई थी। जिनमें पुलिस विभाग से संबंधित 22 व राजस्व विभाग की 13 शिकायतें आई थी। इन शिकायतों में से 15 शिकायतों का आज ही निस्तारण कर दिया गया। दरअसल शासन स्तर से समाधान दिवस के आयोजन में परिवर्तन किया गया है। पूर्व में हर महीने के पहले व तीसरे शनिवार को थानों पर समाधान दिवस का आयोजन किया जाता था, लेकिन आज से दूसरे व चौथे शनिवार को समाधान दिवस के आयोजन के निर्देश हुए हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि व्यापक प्रचार प्रसार न होने की वजह से शिकायतकर्ताओं की संख्या कम रही। जो शिकायतें आई थीं। उनके निस्तारण की कार्यवाही की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें