फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जनगणना में लापरवाही पर 19 कर्मचारियों का रोका वेतन

Sun, 24 May 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लगाए गए कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं। एसडीएम की जांच आख्या के आधार पर बीएसए ने 19 कर्मियों का अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया है। इनमें शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक शामिल हैं। दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

जनगणना में परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इन सभी को किट दी गई है। बीआरसी से इन्हें यह किट व ड्यूटी पत्र प्राप्त करते हुए जनगणना करने के निर्देश दिए गए हैं। तहसील स्तर पर एसडीएम रोजाना इसकी समीक्षा कर रहे हैं।
एसडीएम सदर व मिश्रिख ने बीएसए को आख्या दी कि 19 कर्मचारियों ने अपनी ड्यूटी जॉइन नहीं की है। इन्होंने किट भी प्राप्त नहीं की है। इससे जनगणना का कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

इनमें उच्च प्राथमिक विद्यालय अहलादपुर की शुष्मा देवी, उच्च प्राथमिक विद्यालय अशरफपुर की अर्चना मिश्रा, शेखसरायं की पूनम सिंह, प्राथमिक विद्यालय बद्रीखेड़ा के संतराम यादव, गद्दीपुर द्वितीय के जयमाला व जुगुल किशोर मिश्रा, प्राथमिक विद्यालय भवानीपुर की शालिनी शुक्ला, प्राथमिक विद्यालय सिकन्दरपुर के संजीव ध्यानी व उच्च प्राथमिक विद्यालय पछेहरा के राजेश कुमार सिंह शामिल हैं।
उपरोक्त के अलावा मिश्रिख के प्राथमिक विद्यालय मोहरवां की रेखा रानी दीक्षित, प्राथमिक विद्यालय नेवदिया के रामकृष्ण पांडेय, प्राथमिक विद्यालय करमसेपुर की ज्योत्सना वाजपेयी, प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर के प्रसन्नता रस्तोगी, उच्च प्राथमिक विद्यालय तेलियानी के नवजोत, उच्च प्राथमिक विद्यालय फुलरूवा के सोनू यादव, मुड़ियारा कंपोजिट के अनुभा वरुण, लकड़ियामऊ की नेहा प्रिया, अजीजपुर विद्यालय की अमिता वाजपेयी व प्राथमिक विद्यालय भैरमपुर की मंजू गौतम शामिल हैं।

जिम्मेदारी का करें निर्वहन
जनगणना में लगाए गए कर्मचारी समय से अपनी जिम्मेदारी निर्वहन करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों का वेतन/ मानदेय रोक दिया गया है।
विज्ञापन

अखिलेश प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें