फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जिले के 1500 एनएचएम कर्मचारियों का रुका वेतन

Thu, 11 Sep 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के करीब 1500 कर्मचारियों का अगस्त माह का मानदेय रुक गया है। समय से मानदेय न मिलने के कारण कर्मचारी परेशानियों से जूझ रहे हैं। पोर्टल में अपडेशन की तकनीकी दिक्कतों के कारण भुगतान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

मानदेय न मिलने के कारण डॉक्टर, फार्मासिस्ट, एएनएम, स्टाफ नर्स, नेत्र सहायक, फिजियोथैरेपिस्ट, डेंटल सहायक, लैब टेक्नीशियन आदि कर्मचारी परेशान हैं। संविदा पर कार्यरत ये कर्मचारी अल्प वेतनभोगी हैं। यह सब करीब 12 हजार रुपये महीने के वेतन से अपने घर का पालन पोषण करते हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष पीयूष वाजपेई ने बताया कि मानदेय भुगतान में देरी की वजह पोर्टल अपडेशन की समस्या है।
उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और संभावना है कि इसी माह की 25 तारीख तक कर्मचारियों का मानदेय जारी हो जाएगा। महामंत्री अजेंद्र कुमार नंद ने बताया कि प्रयास बराबर जारी है। जिला उपाध्यक्ष अनुज तिवारी, कोषाध्यक्ष संजय वर्मा ,कविंद्र वाजपेई, रेखा वर्मा ने कहा कि वेतन न मिलने से दैनिक कार्य की जरूरत भी नहीं पूरी हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें