अस्पताल परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष अवनेंद्र कुमार ने की। बैठक में संविदा कर्मियों ने कहा कि स्वास्थ्य मिशन आप्ट्रोमेट्रिस्ट संविदा कर्मियों के वेतन में काफी समय से विसंगतियां हैं।
बावजूद इसके उनका अब तक निराकरण नहीं हो पाया है। यही नहीं रिक्त पदों पर समायोजन की मांग भी काफी समय से लंबित हैं। इससे कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष रिचा गुप्ता, सचिव पीयूष यादव व मीडिया प्रभारी कवींद्र बाजपेयी, विकास शुक्ला, वसीम आदि मौजूद रहे।