फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पांच करोड़ से संवरेगा सकरन

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडा (सीतापुर)। सकरन ब्लाॅक सभागार में सोमवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लाॅक प्रमुख मिथिलेश कुमारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इसमें लगभग पांच करोड़ रुपये के एक सैकड़ा प्रस्तावों को मंजूरी मिली। बिसवां विधायक निर्मल वर्मा ने कहा कि पीएम आवास सर्वे का कार्य चल रहा है। सभी लोग निष्ठा पूर्वक पात्र परिवारों का चयन अवश्य करें, ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंच सके। सभी सदस्यगण अपने क्षेत्र के जरूरी कार्यों के प्रस्ताव दें, जिससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जा सकें। खण्ड विकास अधिकारी श्रीष गुप्ता ने बताया कि पीएम आवास के लिए तीन हजार परिवारों का अब तक चयन हो चुका है, सर्वे कार्य जारी है। अभी लगभग डेढ़ हजार परिवार और सर्वे में शामिल होंगे। गौशाला से सरकार की सुपुर्दगी योजना के तहत गोवंश लेने वाले पात्र पशुपालकों को मनरेगा से पशु शेड दिए जाने की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में मिले विकास कार्यों के प्रस्ताव पर जरूरी कार्यों को शीघ्र मंजूरी दी जाएगी। बैठक में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार वर्मा, खण्ड शिक्षा अधिकारी ओंकार सिंह, अवर अभियंता सुभाष वर्मा, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. दीपांशू, प्रधान संघ अध्यक्ष सुंदरलाल तिवारी, प्रधान व बीडीसी सदस्य मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें