फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पूर्व प्रधान को बदमाशों ने मारी गोली, ट्राॅमा सेंटर रेफर

विज्ञापन
गोपीनाथ यादव।
विज्ञापन
सीतापुर। रामकोट इलाके में बबुरी गांव के पास पूर्व प्रधान को बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में उनको लखनऊ स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। परिजनों का आरोप है कि प्रधानी की रंजिश में गोली मारी गई है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

इलाके के गांव बरगदिया निवासी गोपीनाथ यादव (45) ग्राम पंचायत जैतीखेड़ा के पूर्व प्रधान हैं। वर्तमान समय में वह शहर में एक अधिवक्ता के मुंशी के रूप में कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार शाम करीब 7:30 बजे वह अपनी बाइक से घर की ओर जा रहे थे। इसी बीच बबुरी और बरगदिया गांव के बीच बाइक सवार बदमाशों ने उनपर कई राउंड फायर कर दिया। पीड़ित पुत्र ने बताया कि प्रधानी के रंजिश में पिता को गोली मारी गई है। एक प्रधान ने उनके पिता को गोली मरवाई है। पांच राउंड गोलियां चली हैं। चिकित्सकों ने बताया कि जांच करने पर यह प्रतीत हो रहा है कि तीन गोलियां गाेपीनाथ को लगी हैं। गंभीर हालत में उनको लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें