फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: प्रदर्शनी में सकरन के शिक्षकों ने मारी बाजी

Mon, 30 Nov 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ ​​​शिक्षक। 
विज्ञापन
सांडा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), खैराबाद में शनिवार को आयोजित जनपद स्तरीय कृषि प्रदर्शनी एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम में विकासखंड सकरन के शिक्षकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि से क्षेत्र के शिक्षकों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए शिक्षकों ने कृषि, आधुनिक तकनीक, जैविक खेती, मृदा एवं जल संरक्षण, श्रीअन्न (मोटे अनाज), औषधीय पौधों की खेती और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े आकर्षक मॉडल व प्रस्तुतियां प्रदर्शित कीं। इसमें सकरन के शिक्षक वीरेंद्र वर्मा, मनीष त्रिवेदी, सुबोध मिश्रा, हरगोविंद वर्मा और उत्तम यादव ने प्रभावशाली प्रस्तुतियों से निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया। उनके मॉडलों और विषयवस्तु की सराहना हुई। इसके आधार पर टीम ने जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस उपलब्धि पर बीईओ विभा सचान और प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र पटेल सहित मोहम्मद आरिफ, कृष्णकांत, आलोक मिश्रा, विनोद कुमार, पतिराम, संजय चित्रांश और प्रवीण कुमार ने प्रतिभागी शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन शिक्षण को रचनात्मक और व्यावहारिक बनाने के साथ ही विद्यार्थियों में कृषि, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक तकनीक के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें