फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब : पति हरियाणा में, ससुराल वालों ने घर से निकाला

Sun, 15 Nov 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। साहब... मेरे पति हरियाणा में मजदूरी करते हैं। हम दो बच्चों के साथ घर में रहते हैं। ससुरालीजनों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया है। यह पीड़ा शनिवार को शहर कोतवाली में थाना समाधान दिवस में पहुंची मुंशीगंज की वंदना पत्नी अनुज कुमार ने व्यक्त की। पीड़िता ने एसडीएम सदर व कोतवाल को प्रार्थना पत्र देकर मकान में हिस्सा के साथ सुरक्षा दिलाने और जेठ-जेठानी व सास पर उचित कार्रवाई की गुहार लगाई। एसडीएम ने तत्काल टीम गठित कर मामले की जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी तरह शहर के मोहल्ला लोनियनपुरवा निवासी लक्ष्मण प्रसाद भी अपनी समस्या लेकर समाधान दिवस में पहुंचे। उन्होंने प्रार्थना-पत्र देकर अवैध कब्जे और दबंगई की शिकायत की। लक्ष्मण का आरोप है कि दीपावली के समय मोहल्ले के महेंद्र मिश्रा व उनके पुत्र पंकज मिश्रा ने गाटा संख्या 594/1 स्थित उनकी भूमि की बाउंड्री का ताला तोड़कर अवैध कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर आरोपियों ने गालियां और जानमाल की धमकी दी। पीड़ित ने ताला हटवाने और सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसडीएम ने राजस्व व पुलिस विभाग की टीम को मौके का निरीक्षण करते हुए जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए। लहरपुर कोतवाली में ग्राम बिलरिया की रहने वाली नसरीन पत्नी रहीस ने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें