सीतापुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश कुलदीप सक्सेना ने मंगलवार को साथी अभियान को गति देने के लिए बैठक की। इसके तहत निराश्रित बच्चों के पहचान कर उनकी आधार मैपिंग कराई जाएगी। इसके बाद उन्हें शासकीय योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इस दौरान एडीजे नरेंद्र नाथ त्रिपाठी व अन्य उपस्थित रहे।