सीतापुर। महोली में मंगलवार को ठगों ने एक युवक का एटीएम बदलकर करीब 42 हजार रुपये पार कर दिए। कलवारी खुर्द निवासी राकेश कुमार के मुताबिक उनका एक खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में है।
सुबह वह बड़ागांव रोड पर स्थित एटीएम पहुंचे। यहां पर उन्हें एक युवक मिला। युवक ने जल्द रुपये निकालने की बात कहते हुए पीड़ित के हाथ से एटीएम कार्ड बदल दिया। पीड़ित को इसकी जानकारी नहीं हो पाई। थोड़ी देर बाद बैंक खाते से कई बार में 42 हजार रुपये निकल गए। पीड़ित ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है।