फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों का हंगामा

Sat, 27 Jul 2024 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तंबौर (सीतापुर)। करंट लगने से मजदूर की हुई मौत के मामले में परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को किसी तरह समझाया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। शनिवार देर शाम अंतिम संस्कार हो सका।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम पेड़ काटने गया बमभैला निवासी सुनील (35) करंट की चपेट में आ गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। शुक्रवार देर रात पोस्टमार्टम के बाद उसका शव जब घर पहुंचा तो परिजनों ने मुआवजे की मांग करते हुए हंगामा किया।
शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को काफी समझाया बुझाया लेकिन वह नहीं माने। शनिवार सुबह एसओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो सुनील की पत्नी मीरा देवी ने मुआवजे की मांग उठाई।
विज्ञापन

मामला तूल पकड़ते देख पेड़ कटाने के लिए मजदूरी पर ले गए ठेकेदार बमहैला निवासी तौकीर, अकरम व निसार से लोगों ने संपर्क किया। फिर दोनों के बीच समझौता हुआ। एसओ विजयेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार शाम साढ़े चार बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें