ग्राम रोजगार सेवकों ने नगर विकास राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
सीतापुर। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को जिला स्तरीय बैठक के बाद ग्राम रोजगार सेवकों ने नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें मानदेय बढ़ाने और कैशलेस चिकित्सा सुविधा समेत चार मांगें उठाई गईं।
संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ला के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि मनरेगा, वीबीजी राम जी समेत ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं को धरातल पर लागू कराने में ग्राम रोजगार सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके बावजूद उनकी मांगों पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि चार अक्टूबर 2021 को मुख्यमंत्री की ओर से ग्राम रोजगार सेवकों के हित में की गई घोषणाओं को लागू किया जाए। मानदेय बढ़ाकर 24 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए। मृतक ग्राम रोजगार सेवकों के परिजनों को नौकरी दी जाए।राज्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने और शासन स्तर पर सकारात्मक कार्रवाई का प्रयास करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान सुधीर कुमार सिंह, प्रदीप कुमार शुक्ला, विकास यादव, पवन शुक्ला, महेंद्र अवस्थी, राधा मोहन, हारून सिद्दीकी, नीलम सिंह, संगीता देवी, मंगलेश्वर, इंद्रजीत, लक्ष्मीकांत, सुनील कुमार कनौजिया, अमित यादव आदि मौजूद रहे।