सीतापुर। लोकसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम ने विभिन्न कार्यों के लिए तैनात किए गए प्रभारी और सहायक प्रभारी अफसरों के संग कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को बैठक की। उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए रूट चार्ट बनाया जाए। संबंधित अफसर सभी बूथों का भ्रमण कर वहां की मूलभूत सुविधाएं जांच लें, जिससे पोलिंग पार्टियों के पहुंचने और मतदान कार्य में किसी प्रकार की समस्या न आए।
डीएम अनुज सिंह ने संबंधित अफसरों से कहा कि चुनाव आयोग द्वारा जारी निर्देशों को भलीभांति पढ़ लें। वाहनों, कार्मिकों, स्टेशनरी सहित अन्य सामग्रियों की उपलब्धता देख लें। उन्होंने कहा कि सभी टेंडर प्रक्रियाएं भी समय से पूरी कर लें। प्रशिक्षण के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ निधि बंसल, एडीएम नीतीश कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अमृता सिंह,सीएमओ डाॅ. हरपाल सिंह, डीडीओ हरिश्चंद्र प्रजापति सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।