फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाकों पर नियुक्त किए गए आरओ व एआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पंचायत चुनाव सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए ब्लॉकों पर निर्वाचन अधिकारी (आरओ) व सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) नियुक्त किए गए हैं। 19 आरओ व 219 एआरओ 27 मार्च से ब्लाकों पर चुनाव संबंधी कमान संभालेंगे।
विज्ञापन

विकास खंड परसेंडी में आईटीआई प्रधानाचार्य खैराबाद को आरओ नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार ब्लॉक रामपुर मथुरा में जिला उद्यान अधिकारी, बेहटा में अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड, महमूदाबाद में भूमि संरक्षण अधिकारी महोली, कसमंडा में जिला कार्यक्रम अधिकारी, मछरेहटा में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, महोली में सहायक निदेशक मत्स्य, खैराबाद में अधिशासी अभियंता नलकूप खंड द्वितीय, बिसवां में उप कृषि निदेशक, मिश्रिख में उपायुक्त उद्योग को नियुक्त किया गया है।
लहरपुर में जिला कृषि रक्षा अधिकारी, गोंदलामऊ में भूमि संरक्षण अधिकारी सीतापुर, सिधौली में सहायक अभियंता लघु सिंचाई, पहला में डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर, पिसावां में जिला गन्ना अधिकारी, एलिया में जिला रोजगार सहायता अधिकारी, हरगांव में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-1, सकरन मे अधिशासी अभियंता निर्माण खंड-1 लोक निर्माण विभाग विश्व बैंक एवं विकास खंड रेउसा में जिला लेखा परीक्षा अधिकारी सहकारी समिति एवं पंचायतें को आरओ नियुक्त किया गया है। साथ ही 219 एआरओ नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें