फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की छत ढहने से मां-बेटे की मौत

विज्ञापन
तालगांव थाना क्षेत्र में हुई घटना के बाद गिरा पड़ा मलबा। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
महराजनगर/सीतापुर। तालगांव कोतवाली इलाके में सोमवार सुबह एक घर की छत भरभराकर ढह गई। मलबे में दबकर मां-बेटे की मौत हो गई। तहसीलदार बिसवां व तालगांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।
विज्ञापन

तालगांव इलाके में सोमवार सुबह अंगेठा गांव निवासी अरविंद कुमार की पत्नी रेनू देवी (25) घर की सफाई कर रही थी। पड़ोस में ही रेनू का दो साल का पुत्र खेल रहा था। इसी बीच चचिया ससुर लल्लूराम के कमरे की छत भरभराकर कर गिर गई, जिसके मलबे की चपेट में आकर मां-बेटे नीचे दब गए। छत गिरने की आवाज सुनकर घर के लोग मौके पर आए। पड़ोसियों की मदद से मलबे में दबे मां-बेटे को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक दोनों की मौके पर मौत हो गई थी।
घटना की सूचना अविचल प्रताप सिंह तहसीलदार बिसवां व तालगांव कोतवाली पुलिस को दी। तहसीलदार अविचल प्रताप सिंह व लेखपाल रमेश कुमार वर्मा ने परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। पुलिस ने मां-बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मातम में बदलीं खुशियां
रोजाना की तरह घर में हंसी खुशी का माहौल था। महेश की बहू रेनू रोज की तरह सोमवार की सुबह से घर की सफाई में व्यस्त थी। महेश का इकलौता पौत्र प्रिंस खेल में मस्त था।
किसी को नहीं मालूम था कि सोमवार की सुबह इस परिवार के लिए काल बनकर आएगी और इकलौती बहू रेनू व मासूम काल के गाल में समा जाएंगे। हंसता खेलता महेश का परिवार चंद्र मिनटों में टूट जाएगा। महेश के बेटे अरविंद व पत्नी रामरति का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। घर में मातम का माहौल छाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें