फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र नामावली न जमा करने पर 12 कॉलेजों को नोटिस

Mon, 12 Oct 2015 11:26 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
12 कॉलेजों की लापरवाही विद्यार्थियों पर भारी पड़ सकती है। इन कॉलेजों के छात्र-छात्राएं  बोर्ड परीक्षा 2017 से वंचित हो सकते है। कारण यह है इन कॉलेजों ने कक्षा 9 व 11 के अग्रिम पंजीकरण छात्र नामावली जमा नहीं की है। जबकि अंतिम तारीख निकल चुकी है। डीआईओएस ने कॉलेजों को नोटिस थमाई है। तीन दिन के अंदर जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन


शैक्षिक सत्र 2015-16 में कक्षा 9 व 11 में अध्ययनरत विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण किया जाना था। पंजीकरण कराने की जिम्मेदारी कॉलेजों को सौंपी गई थी। इसके लिए 25 अगस्त की तिथि मुकर्रर थी।

उसके बाद 20 सितंबर तक अपलोड सूचना को संशोधित करने का मौका दिया गया था। 30 सितंबर तक छात्रों से हस्ताक्षर कराकर प्रधानाचार्य को प्रमाणित करके नामावली जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करनी थी।
विज्ञापन


इस पंजीकरण के आधार पर ही विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा 2017 में बैठने का मौका मिलेगा। अगर पंजीकरण नहीं हुआ तो बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सकते है। लेकिन इस पंजीकरण को जमा करने में कॉलेज लापरवाही बरत रहे है। जिले में 337 माध्यमिक कॉलेज है। जिसमें 325 कॉलेजों ने अपनी नामावली जमा कर दी है।

जबकि एक दर्जन कॉलेजों ने अभी तक डाटा जमा नहीं किया है। अंतिम मौका निकल चुका है। अब विद्यार्थियों के भविष्य पर संकट के बादल मंडराने लगे है। जिस पर डीआईओएस ने कॉलेजों को नोटिस जारी की गई है। तीन दिन के अंदर जवाब देने को कहा है।

इन कॉलेजों ने नहीं जमा की नामावली
राजकीय इंटर कॉलेज नीलगांव, महर्षि दधीचि इंटर कॉलेज मिश्रिख, काशीनाथ  टंडन कॉलेज खैराबाद, सेंट बिलाल इंटर कॉलेज सीतापुर, स्व. मूलचंद्र महतिया उच्चतर माध्यमिक नीमसार, सरस्वती विद्या देवी प्रशिक्षण संस्थान मिश्रिख, अलहुदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लहरपुर, हुलासराम शांतीराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कसमंडा, राजकीय उच्चतर माध्यमिक गुलरिया मिश्रिख, श्रीराम हरनाम सिंह इंटर कॉलेज बिसवां, अजीम मेमोरियल एजुकेशनल इंस्टीट्यूट महराजनगर बिसवां व एजुकेशनल एकेडमी हरगांव शामिल है।

देरी का मांगा जवाब
12 कॉलेजों ने नामावली जमा नहीं की है। इनको नोटिस जारी किया गया है। अब नामावली जिला मुख्यालय पर जमा नहीं होगी। सभी कॉलेज तीन दिन के अंदर माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद में नामावली जमा करके देरी का जवाब दें।-राजा भानु प्रताप सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें